लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पीएम केयर्स कोष से आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जा रहे: सूत्र

By भाषा | Updated: April 26, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर अस्पतालों में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से दिल्ली में आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

इससे 14.4 मिट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। केंद्र सरकार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 17 मार्च को कौशिक एन्क्लेव के बुराड़ी अस्पताल में एक संयंत्र स्थापित किया गया था जबकि चार अन्य संयंत्र 30 अप्रैल तक स्थापित होने की उम्मीद है, जिनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, लोक नायक अस्पताल, बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल और दीप चंद बंधु अस्पताल शामिल हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि नवंबर 2020 के बाद से हर सप्ताह समीक्षा किए जाने के बावजूद दिल्ली सरकार की तरफ से इन स्थलों को तैयार करने में देरी हुई।

वहीं, दिल्ली सरकार ने केंद्र पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना में कथित तौर पर विफल रहने पर खुद की कमी को छुपाने के लिए गलत बयान देने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब