अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Published: September 23, 2021 11:50 AM2021-09-23T11:50:34+5:302021-09-23T11:50:34+5:30

Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 23 सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,615 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी आठ मामले वीर सावरकर हवाईअड्डे पर जांच के दौरान सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पांच और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,466 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की जान नहीं गई और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 5,37,184 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक करीब 4,29,830 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,42,388 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 2,87,442 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे