लाइव न्यूज़ :

Eid 2022: अजान के वक्त जहां पटना का यह मंदिर कर देता है अपना लाउडस्पीकर बंद, वहीं मस्जिद कुछ इस तरीके से रखता है रामभक्तों का ख्याल

By आजाद खान | Updated: May 1, 2022 15:33 IST

Eid 2022: बताया जा रहा है कि जहां अजान के वक्त पटना का यह मंदिर अपने लाउडस्पीकर को बंद कर देता है, वहीं मस्जिद के लोग हिन्दुओं को राम नवमी पर शरबत पिलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलाउडस्पीकर और अजान विवाद के बीच पटना की एक अनोखी मंदिर और मस्जिद की खबर सामने आई है। यहां के मंदिर और मस्जिद एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल रखते है। मंदिर और मस्जिद के लोगों का कहना है कि उन्हें एक दूसरे से कोई परेशानी नहीं है।

पटना: लाउडस्पीकर और अजान को लेकर जहां देश के कुछ हिस्सों में विवाद चल रहा है, वहीं पटना के एक मस्जिद और मंदिर ने सांप्रदायिक सद्भाव का प्रदर्शन किया है। ये दोनों मंदिर और मस्जिद आपस में एक-दूसरे की प्रार्थनाओं और समारोहों का सम्मान करते है और किसी को तकलीफ नहीं होने देते हैं। बताया जा रहा है कि जब भी मस्जिद की अजान शुरू होती है तो ऐसे में मंदिर अपने लाउडस्पीकरों को बंद कर देता है, वहीं मस्जिद के लोगों को राम नवमी के जुलूस के दौरान शरबत भी पिलाते देखा गया है। इस तरीके से दोनों मंदिर और मस्जिद एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल रखते हैं। मंदिर और मस्जिद के लोगों का कहना है कि उन्हें एक दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है और वे यहां बड़े ही प्यार से रहते हैं। 

क्या कहा मंदिर और मस्जिद के लोगों ने

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मंदिर और मस्जिद के लोगों ने कहा वे एक दूसरे के धर्म का ख्याल रखते हैं। पटना मस्जिद के अध्यक्ष फैसल इमाम ने बताया कि मंदिर सम्मान के रूप में जब भी अजान होती है, वह अपना लाउडस्पीकर को बंद कर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ठीक उसी तरह से वो लोग भी हिन्दुओं को राम नवमी के जुलूस के दौरान उन्हें शरबत पिलाते हैं। फैसल इमाम ने यह भी कहा कि मंदिर में सारा दिन भजन-कीर्तन बजते रहते हैं, लेकिन जब हमारे मस्जिद से अजान होती है तो वे वहां से लाउडस्पीकर को बंद कर देते हैं। आपको बता दें कि यहां पर मौजूद मंदिर और मस्जिद की दूरी केवल 50 मीटर है, ऐसे में भजन-कीर्तन हो या अजान की आवाज, सब साफ सुनाई देता है। 

क्या कहा है बिहार के सीएम ने

आपको बता दें कि लाउडस्पीकर विवाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे या उनकी सरकार कभी भी "ऐसी राजनीति में शामिल नहीं होगी" या किसी भी धर्म में हस्तक्षेप नहीं करेगी। वहीं इस बीच यूपी में सुबह के सात बजे तक करीब  53,942 लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है। ऐसे में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे का भी एक बयान है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के सरकार को यह अल्टीमेटम दिया है कि राज्य के सभी मस्जिदों से तीन मई तक सभी लाउडस्पीकर को हटा दिए जाए। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं