लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी पर उपचार का असर, बेटे अभिजीत बोले- मेरे पिता जुझारू हैं, बेटी बोलीं-अफवाह न फैलाएं, वह जिंदा हैं

By भाषा | Updated: August 13, 2020 22:02 IST

अभिजीत मुखर्जी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ मेरे पिता जुझारू हैं और हमेशा रहे हैं। उपचार का उन पर धीरे-धीरे असर हो रहा है। मैं अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की सभी शुभेच्छुओं से कामना करने की अपील करता हूं। हमें उनकी जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुखर्जी ने कहा, ‘‘ मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अब भी जिंदा है और ‘हेमोडायनामिक’ तौर पर स्थिर हैं।’’ मेरे पिता के बारे में आ रही खबरें गलत हैं। मैं विशेषकर मीडिया से अनुरोध करती हूं, कि मुझे फोन ना करें...कोई भी अद्यतन जानकारी आने के समय मेरा फोन ‘बिजी’ ना हो। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे हैं।

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर उपचार का असर हो रहा है और उनकी हालत स्थिर हैं। उनके बेटे और सांसद अभिजीत मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रणब मुखर्जी (84) को 10 अगस्त को यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। दिन में अस्पताल ने एक बयान में कहा था , ‘‘ प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई सुधार नहीं आया। वह गहरी बेहोशी में है और अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।’’

अभिजीत मुखर्जी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ मेरे पिता जुझारू हैं और हमेशा रहे हैं। उपचार का उन पर धीरे-धीरे असर हो रहा है। मैं अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की सभी शुभेच्छुओं से कामना करने की अपील करता हूं। हमें उनकी जरूरत है।’’ पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों से नाराज अभिजीत मुखर्जी ने कहा, ‘‘ मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अब भी जिंदा है और ‘हेमोडायनामिक’ तौर पर स्थिर हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ कई वरिष्ठ पत्रकारों के सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से स्पष्ट हो गया है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की एक फैक्टरी बन गई है।’’ उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘जब मैं देखता हूं कि भारत में कोरपोरेट मीडिया घराने, कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया पर लोग सुर्खियों में रहने के लिए जानबूझकर फर्जी खबरों का धंधा करने लगते हैं तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।

एक ही झटके में एक जीवित व्यक्ति को मृत बनाने के लिए कितना गिर जाते हैं वे।’’ मुखर्जी की बेटी एंव कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी ट्वीट किया, ‘‘ मेरे पिता के बारे में आ रही खबरें गलत हैं। मैं विशेषकर मीडिया से अनुरोध करती हूं, कि मुझे फोन ना करें.... ताकि अस्पताल से कोई भी अद्यतन जानकारी आने के समय मेरा फोन ‘बिजी’ ना हो। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे हैं।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?