लाइव न्यूज़ :

बिहार: अपना बयान वापस ले लेंगे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर- बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2023 20:12 IST

मामले मे इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री कहा था कि ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई… सभी धर्मों के लोगों को अपने हिसाब से पूजा-पाठ का अधिकार है। उनके इस काम में किसी तरह की दखल ठीक नहीं।’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बयान को लेकर बोला है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बयान वापस लेने को बोला गया है। यही नहीं वह इस दौरान बिहार के विशेष राज्य का दर्ज देने की भी बात कही है।

पटना: बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर जमकर बवाल मचा है। ऐसे में भाजपा लगातार इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेर रही है। इसबीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री को बयान वापस लेने के लिए कहा जा चुका है। 

इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कहा है कि हम लोगों ने पहले ही शिक्षा मंत्री को समझा दिया है और शिक्षा मंत्री को बयान वापस लेने को कहा गया है। 

इससे पहले क्या बोले थे सीएम नीतीश कुमार

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए मंगलवार को बयान पर उठ रहे सवालों के बीच नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई… सभी धर्मों के लोगों को अपने हिसाब से पूजा-पाठ का अधिकार है। उनके इस काम में किसी तरह की दखल ठीक नहीं।’ 

वहीं आज बुधवार को उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि हम अभी यात्रा कर रहे हैं। लेकिन लौटकर जाते हैं तो एक-एक चीज को देखते हैं और लोगों को बताते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा है बाकी कौन क्या बोल रहा है, देख रहे हैं। 

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे वाली बात का भी जिक्र किया है

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद के द्वारा दिए गए नोटिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ठीक किया गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य देने की मांग को फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े। 

यही नहीं अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विशेष राज्य के दर्जे का फायदा बताया है। साथ ही यह भी कहा कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार दे देती तो आज तस्वीर दूसरी होती।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब