लाइव न्यूज़ :

ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी, क्योंकि मैं भाजपा सांसद हूं: संजय पाटिल

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के सांगली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य संजय पाटिल ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके पीछे नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं।

उन्होंने सांगली में एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

पाटिल ने हल्के-फुल्के लहजे में कहा, ‘‘ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं। हमें दिखावे के लिए 40 लाख रुपये की महंगी कार खरीदने के वास्ते कर्ज लेना पड़ता है। हमने कितना कर्ज ले रखा है, यह देखकर ईडी को हैरानी होगी।’’

हाल में भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल ने कहा था कि उन्हें भाजपा में रहते हुए अच्छी नींद आती है क्योंकि किसी तरह की पूछताछ नहीं होती। यह बयान उस दिन आया था, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया था कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी तथा एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

पुणे जिले के इंदापुर से पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार उनके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस