लाइव न्यूज़ :

देशमुख से जुड़े धन शोधन के मामले में ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:13 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब को पूर्व मंत्री अनिल देशमुख एवं अन्य से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री परब को ईडी की ओर से कहा गया है कि वह दक्षिण मुंबई में एजेंसी के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष मंगलवार को पेश हों। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय देशमुख को पहले भी कम से कम पांच बार तलब कर चुका है, लेकिन वह पेश नहीं हुए। यह मामला महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कथित तौर पर 100 करोड़ रूपये की रिश्वतखोरी और वसूली गिरोह से जुड़ा है, जिसकी आपराधिक जांच ईडी कर रहा है। इस मामले में अप्रैल में देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के 100 करोड़ रूपये की रिश्वतखोरी के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के इस कथित मामले में सीबीआई द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद ईडी ने देशमुख तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब देशमुख महाविकास आघाड़ी सरकार में गृह मंत्री थे। देशमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के कारण परमबीर सिंह ने उनके खिलाफ ये आरोप लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल