लाइव न्यूज़ :

डी के शिवकुमार की पुत्री ऐश्वर्या को ED ने समन भेजा, सिंगापुर में निवेश पर पूछताछ

By भाषा | Updated: September 10, 2019 20:33 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ऐश्वर्या से 12 सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। ऐसी उम्मीद है कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा और उनका सामना वर्ष 2017 में पिता-पुत्री की सिंगापुर यात्रा से संबंधित दस्तावेजों व शिवकुमार द्वारा दिए गए बयानों से कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री को ईडी ने गत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था।पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच के क्रम में उनकी पुत्री ऐश्वर्या को समन भेजा है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ऐश्वर्या से 12 सितंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। ऐसी उम्मीद है कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा और उनका सामना वर्ष 2017 में पिता-पुत्री की सिंगापुर यात्रा से संबंधित दस्तावेजों व शिवकुमार द्वारा दिए गए बयानों से कराया जाएगा।

कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री को ईडी ने गत तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह एजेंसी की हिरासत में हैं। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंतैया तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

शिवकुमार तथा अन्य के खिलाफ कर वंचना और हवाला लेन-देन के आरोपों में बेंगलुरु की एक अदालत में आयकर विभाग द्वारा दायर आरोपपत्र के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे