लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से गवाह के रूप में पूछताछ की

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:20 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी जांच के तहत धनशोधन के मामले में सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि 36 वर्षीय अभिनेत्री से मामले में यहां गवाह के रूप में चार घंटे तक पूछताछ की गई और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया। अभिनेत्री से पूछताछ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में की गई। ईडी ने पिछले सप्ताह चंद्रशेखर के कुछ परिसरों पर छापेमारी की थी और चेन्नई में समुद्र के पास स्थित एक बंगला, 82.5 लाख रुपये की नकदी और एक दर्जन से अधिक आलीशान कारें जब्त की थीं। इसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘‘बड़ा ठग’’ है और दिल्ली पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा लगभग 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जांच की जा रही है। ईडी ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी जेल में बंद चंद्रशेखर 17 साल की उम्र से ही धोखाधड़ी के कृत्य में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। इसने कहा कि जेल में रहने के बावजूद चंद्रशेखर ने लोगों को ठगना नहीं छोड़ा। वर्ष 2017 में सुकेश चंद्रशेखर को टी टी वी दिनाकरण से तमिलनाडु में आर के नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शशिकला गुट को अन्नाद्रमुक का दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसने यह कहकर ठगी की थी कि दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर