लाइव न्यूज़ :

ईडी ने शुल्क मुक्त सोना की तस्करी के मामले में आरोपी को लोनावाला में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेटल एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएमटीसी) और कुछ अन्य एजेंसियों द्वारा आयात किए गए शुल्क मुक्त सोने की तस्करी और इसे दूसरी जगह भेजने से जुड़े धन शोधन मामले में वांछित एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि संजय अग्रवाल को रविवार को महाराष्ट्र के लोनावाला में एंबी वैली से गिरफ्तार किया गया, जब वह एक शादी में शामिल होने गए थे। कोलकाता में विशेष धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) अदालत ने उनके खिलाफ अप्रैल में इस मामले के संबंध में एक गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। अग्रवाल छह महीने से अधिक समय से फरार थे।

इस महीने की शुरुआत में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद अग्रवाल को उसी विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया।

बयान में कहा गया, ‘‘अग्रवाल एमएमटीसी और डायमंड इंडिया लिमिटेड जैसी नामित एजेंसियों के माध्यम से आयात किए जाने वाले शुल्क मुक्त सोने की तस्करी और इसे दूसरी जगह भेजने में शामिल थे। ऐसा आयातित सोना मूल रूप से निर्यात उद्देश्यों के लिए था।’’

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा की गई जांच का संज्ञान लेने के बाद अग्रवाल और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने इससे पहले इस मामले में प्रीत कुमार अग्रवाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था और कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब