लाइव न्यूज़ :

मंदी पर निर्मला सीतारमण के पति ने कहा, 'सरकार अब भी इनकार के मोड में, राव-मनमोहन सिंह की नीतियों के पास जाने की जरूरत'

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2019 15:36 IST

निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर ने अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे लेख में कहा कि बीजेपी को 'नेहरूवादी समाजवाद' की नीतियों की 'आलोचना' के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के आर्थिक मॉडल को अपनाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण के पति ने एक अखबार के लिए लिखे लेख में माना की आर्थिक हालात खराब हैंवित्त मंत्री के पति ने सलाह दी कि सरकार को नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के आर्थिक मॉडल को अपनाना चाहिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व संचार सलाहकार पराकला प्रभाकर ने मौजूदा आर्थिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी नई नीति बनाने को लेकर कोई इच्छाशक्ति नहीं दिखाई है।

अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के लिए लिखे लेख में प्रभाकर ने कहा कि बीजेपी को नेहरूवादी समाजवाद की नीतियों की 'समीक्षा' के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के आर्थिक मॉडल को अपनाना चाहिए, जिसने अर्थव्यवस्था में उदारीकरण का रास्ता दिखाया। निर्मला सीतारमण के पति, 60 साल के पराकला प्रभाकर अर्थशास्त्री भी हैं।

प्रभाकर ने अपने इस लेख में आरोप लगाया है कि सरकार अब भी मंदी के हालात से इनकार करने के अंदाज में चल रही है। प्रभाकर ने लिखा, 'सरकार भले ही अब भी इनकार के मोड में है, लेकिन जो भी डाटा सामने आ रहे हैं वह दिखाते हैं कि एक सेक्टर के बाद दूसरा सेक्टर लगातार चुनौतीपूर्णा हालात का सामना कर रहे हैं।'

पराकला प्रभाकर के अनुसार बीजेपी की एक मुश्किल ये है कि वह कारणों को मानना नहीं चाहती है। प्रभाकर ने लिखा, 'समाज के नेहरूवादी समाजवाद को अस्वीकार करने की नीति भारतीय जनसंघ के दिनों से ही रही है। आर्थिक नीति के तौर पर पार्टी ने केवल 'नेती नेती' (ये नहीं, ये नहीं) की नीति अपनाई है लेकिन ये कभी नहीं बताया कि उसकी अपनी नीति क्या है।'

प्रभाकर ने इस बात का भी उल्लेख किया कि बीजेपी के दोबारा सत्ता में आने के अभियान में अर्थव्यस्था का रोड मैप हिस्सा ही नहीं था। उन्होंने लिखा, 'जिन मुद्दों ने पार्टी को केंद्र और देश के कई दूसरे राज्यों में सत्ता पर पहुंचाया, उनका अर्थव्यवस्था के रोड मैप और फिर उसके लागू होने से शायद ही कोई रिश्ता रहा है।'

प्रभाकर के अनुसार, 'पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के द्वारा उठाये गये कदम का अब भी कोई जवाब नहीं है। लगभग हर पार्टी जो सरकार बनाती है या फिर सरकार का हिस्सा बनती है, या सरकार को बाहर से समर्थन देती है, वह उस दृष्टिकोण को गले लगाती है।'

टॅग्स :निर्मला सीतारमणइकॉनोमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए