लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: EC की राजनीतिक पार्टियों को सख्त हिदायत, प्रचार में सैन्य कर्मियों की तस्वीरों का न करें इस्तेमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2019 00:15 IST

हाल ही में कश्‍मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर एयरस्‍ट्राइक की थी। इसके बाद बीजेपी ने बड़ी कामयाबी के तौर पर प्रचार किया था।

Open in App

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी है। ऐसे में चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य की पार्टियों को सख्त हिदायत दी है। चुनाव आयोग ने शनिवार (9 मार्च) को कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान डिफेंस पर्सनल का किसी भी तरह से प्रयोग न करें। दरअसल, चुनाव नजदीक आते ही चुनावी पार्टियां भाषणों और पोस्टरों में डिफेंस फोर्सेज का इस्तेमाल कर रहीं थी। 

रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग के अनुरोध के बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि राजनीतिक पार्टियां और उनके उम्मीदवार चुनाव प्रॉपेगैंडा के तौर पर विज्ञापनों में डिफेंस पर्सनल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सैन्य बल देश की सीमाओं और राजनीतिक तंत्र की सुरक्षा पहरेदार हैं। ऐसे में चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल और उनके नेताओं को अपने चुनावी प्रचार मं सैन्य बलों की तस्वीरें का इस्तेमाल कतई न करें। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि चुनावी भाषणों मे भी चीफ ऑफ आर्मी स्टाप या किसी दूसरे डिफेंस पर्सनल का जिक्र कतई न करें। 

 मालूम हो कि चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर 2013 को दिए अपने निर्देशों में साफ कहा था कि राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में डिफेंस फोर्सेज को शामिल न करें। चुनाव आयोग ने कहा था कि सभी पार्टियां अपने नेताओं को यह निर्देश दें कि वे विज्ञापनों में सैन्य बलों की तस्वीरों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।  

बीजेपी ने लगाए पोस्टर

हाल ही में कश्‍मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर एयरस्‍ट्राइक की थी। इसके बाद बीजेपी ने बड़ी कामयाबी के तौर पर प्रचार किया था। इसके अलावा बीजेपी के कुछ स्‍थानीय नेताओं ने सेना के पोस्‍टर अपने पार्टी चिन्‍ह के साथ जगह जगह लगाने शुरू कर दिए थे। जिसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाएं थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपुलवामा आतंकी हमलाअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो