साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का बैन, बाबरी मस्जिद पर दिया था बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2019 08:27 PM2019-05-01T20:27:41+5:302019-05-01T20:41:27+5:30

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी की प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

EC bans Sadhvi Pragya singh thakur for 72 hours for remark on babri masjid | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का बैन, बाबरी मस्जिद पर दिया था बयान

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का बैन, बाबरी मस्जिद पर दिया था बयान

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया है. उन्होंने बीते दिनों एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए वो भी अयोध्या गईं थी और उन्हें इस बात पर गर्व है.



 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी की प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हेमंत करकरे को लेकर भी विवादित बयान दिया था. चुनाव आयोग ने उस बयान का भी संज्ञान लिया है. 

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी.

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भी उनके इन बयानों को लेकर निशाना साधा था. दिग्विजय ने कहा था कि साध्वी को मसूद अजहर को श्राप देना चाहिए था.

Web Title: EC bans Sadhvi Pragya singh thakur for 72 hours for remark on babri masjid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे