लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में फिर भूकंप के झटके, तीन दिन में तीसरी बार आया भूकंप

By निखिल वर्मा | Updated: June 16, 2020 09:21 IST

हिमालय क्षेत्र में बसे जम्मू-कश्मीर में अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के अलावा गुजरात और दिल्ली में भूकंप के मामले बढ़े हैंगुजरात में पिछले दो दिनों में कच्छ जिला भूकंप से हिल गया

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केन्द्र शासित क्षेत्र में तीन दिन में ये तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केन्द्र तजिकिस्तान था। श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

इससे पहले सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर में  3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि यह भूकंप सुबह चार बजकर 36 मिनट पर आया और यह पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

गुजरातः भूकंप के 15 झटकों से हिला कच्छ

 गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 15 झटके महसूस किए गए। इनमें से कुछ झटके चार तीव्रता से ज्यादा के थे। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ घरों में दरारें पड़ गईं हैं।

रविवार रात को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। यहीं पर 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे