लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर सहित चंडीगढ़ और उत्तर भारत के कई हिस्सों में हिली धरती

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2023 14:38 IST

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके मंगलवार दोपहर महसूस किए गए। यह दिन में 1.30 बजे के बाद आया और कई सेकेंड तक धरती हिलती रही। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 से अधिक मापी गई है।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में भी झटके महसूस किए जाने की खबरें हैं। भूकंप दोपहर 1.33 बजे आया। 

पीटीआई के अनुसार जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र छह किलोमीटर गहराई में था। इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। 

चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं।

चार दिन पहले भी लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 35.64 डिग्री अक्षांश उत्तर और 76.62 डिग्री देशांतर पूर्व में आया था। अधिकारियों ने बताया कि इसका केंद्र लद्दाख में था। 

वहीं, रविवार को भी असम के मध्य भाग में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में था। भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। 

टॅग्स :भूकंपदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत