मिजोरम में लगातार चौथे दिन आया भूकंप, नगालैंड में भी लगे झटके
By निखिल वर्मा | Published: June 25, 2020 05:42 AM2020-06-25T05:42:30+5:302020-06-25T05:48:01+5:30
मिजोरम और नगालैंड दोनों जगह जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
मिजोरम में लगातार चौथे दिन भूकंप आया। गुरुवार तड़के राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मिजोरम में चम्फाई से 21 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार नागालैंड में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। वोखा से उत्तर-उत्तर पश्चिम में 9 किमी की दूरी पर इसके झटके महसूस किए गए।
An earthquake of magnitude 4.5 struck 21km South of Champhai, Mizoram at 1:14 am today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/Pmwc1iHF9p
— ANI (@ANI) June 24, 2020
मिजोरम में चार दिन में चौथी बार आया भूकंप
मिजोरम में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। यह लगातार चौथा दिन है जब राज्य में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। मंगलवार को महसूस किए गए झटके से राज्य में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राजधानी आइजोल में भी झटका महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ मंगलवार को शाम सात बजकर 17 मिनट और 37 सेकेंड पर 23.22 अक्षांश और 93.4 देशांतर के बीच 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।’’
भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के सेरछिप जिले में थेनज्वाल से 39 किलोमीटर दक्षिणपूर्व एवं सतह से 25 किलोमीटर नीचे था। उल्लेखनीय है कि रविवार और सोमवार को भी मिजोरम में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे जिससे घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा था और सरकार ने बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
पहला भूकंप रविवार को शाम चार बजकर 16 मिनट पर सितौल जिले में आया और उसकी तीव्रता 5.1 थी। वहीं दूसरा भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.3 थी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।