लाइव न्यूज़ :

धूल से प्रदूषण : दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति ने तीनों नगर निगम के आयुक्तों को तलब किया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति ने धूल से प्रदूषण होने की समस्या को लेकर यहां भाजपा शासित तीनों नगर निगम के आयुक्तों को तलब कर सोमवार को उपस्थित होने के लिए कहा है।

समिति की अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए सड़क पर मौजूद धूल भी एक प्रमुख कारण है, लेकिन दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) झाड़ू लगाने की मशीनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एमसीडी दिल्ली में धूल की मात्रा बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। टेरी (ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान) की एक रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि एमसीडी झाड़ू लगाने की मशीनों का इस्तेमाल नहीं कर रही है जबकि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने इस सिलसिले में निर्देश दिये थे।’’

उन्होंने कहा कि पर्यावरण समिति को धूल की मात्रा बढ़ने के बारे में शहर के विभिन्न हिस्सों से शिकायतें मिली हैं।

समिति ने नगर निगम आयुक्तों से अधिकरण के आदेशों और टेरी की सिफारिशों के क्रियान्वयन के संबंध में एक रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र