लाइव न्यूज़ :

जेजेपी विधायक दल के नेता चुने गए दुष्यंत चौटाला, पिता से मिलने जाएंगे तिहाड़ जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 13:37 IST

विधायकों ने दुष्यंत चौटाला को जेजेपी विधायक दल का नेता चुना। दुष्यंत चौटाला देश के गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिल सकते हैं। इससे पहले, शुक्रवार को ही जेजेपी के विधायकों ने चौटाला को सदन में सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया है जहां कुल 90 सीटों में से 31 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के बाद एक किंगमेकर के तौर पर उभरे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को अपने 10 विधायकों से मुलाकात की।

विधायकों ने दुष्यंत चौटाला को जेजेपी विधायक दल का नेता चुना। दुष्यंत चौटाला देश के गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिल सकते हैं। इससे पहले, शुक्रवार को ही जेजेपी के विधायकों ने चौटाला को सदन में सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया है जहां कुल 90 सीटों में से 31 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और 40 सीट भाजपा की झोली में आईं हैं। सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। चौटाला आगे किसी भी कदम पर अंतिम फैसला लेने से पहले तिहाड़ जेल में बंद अपने पिता अजय चौटाला से भी मुलाकात करेंगे।

अब तक चौटाला ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा को समर्थन देगी या कांग्रेस को। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जल्द मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए जजपा और सात निर्दलीय विधायकों दोनों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

सत्ताधारी भाजपा के लिए राज्य में चुनाव नतीजे निराशाजनक रहे क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत मिली थी और उसे इस बार 75 से अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद थी। हालांकि चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 10 मंत्रियों में आठ को हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर