लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से की अपील, कहा- 24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 14:02 IST

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमने प्रमुख इमामों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और देशभर के वक्फ बोर्ड से चर्चा की है और उनसे अपील की है कि वो लोगों में जागरुकता पैदा करें।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि 24 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने में ईदगाहों में जाने से बचना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 9152 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है, जबकि 308 लोगों ने जान गंवा दी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसके बावजूद इस महामारी की चपेट में देश के 8 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इस बीच बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि 24 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने में ईदगाहों में जाने से बचना चाहिए और घर से ही नमाज अदा करना चाहिए।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "संभवतः 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और रमजान के पवित्र महीने में लोग मस्जिदों के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर इबादत करते हैं। इन जगहों पर रोजा इफ्तार के अलावा कई कार्यक्रम होते हैं, लेकिय अभी विपरित परिस्थितियां है और संकट के हालात हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पूरी दुनिया में सउदी अरब समेत सभी तमाम इस्लामिक देशों ने धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई है। आज हमने सभी धर्मगुरुओं, प्रमुख इमामों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और देशभर के वक्फ बोर्ड से चर्चा की है और उनसे अपील की है कि वो लोगों में जागरुकता पैदा करें। वो लोगों से अपील करें कि रमजान के पवित्र महीने में इबादत और इफ्तार अपने घरों पर करें। किसी भी जगह भीड़भाड़ करने से बचें।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीरमजानकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया