लाइव न्यूज़ :

बिहार में प्रचार के दौरान नगरीय क्षेत्रों के बाहर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन संतोषजनक से कम रहा

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र की एक टीम ने पाया कि नगरीय क्षेत्रों के बाहर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन 'संतोषजनक से कम' रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि टीम की रिपोर्ट राज्य के साथ साझा की गई और बिहार सरकार ने आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव प्रचार की अवधि के दौरान हमने बिहार में एक केंद्रीय टीम तैनात की थी जिसे कुछ अच्छी आदतें देखने को मिलीं, और साथ में कुछ चिंताजनक भी। खासकर, टीम ने पाया कि नगरीय केंद्रों के बाहर, मास्क पहनने, भौतिक दूरी बनाए रखने और हाथ धोने जैसी चीजें संतोषजनक से कम मिलीं।’’

भूषण ने कहा, ‘‘हमने जानकारी राज्य सरकार के साथ साझा की जैसा कि हम अन्य राज्यों के साथ करते हैं तथा हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जब हमने रिपोर्ट राज्य को सौंप दी तो बिहार ने आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम केवल बिहार ही नहीं, बल्कि उन राज्यों में भी भेजी गईं जहां उपचुनाव हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संतोष की बात यह है कि जब हमने राज्यों का ध्यान आकृष्ट किया तो उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाए।’’

यह पूछे जाने पर कि महामारी को रोकने संबंधी नियमों का पालन न किए जाने पर क्या संक्रमण के मामलों में वृद्धि होगी, भूषण ने कहा, ‘‘ये दीर्घकालिक चीजें हैं, इसलिए बिहार में पिछले सप्ताह या दस दिन पहले जो हुआ, उसके बारे में यह पता चलने में समय लगेगा कि संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि होती है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'