लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 मामल बढ़ने के चलते दरबार स्थानांतरण टाला

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:48 IST

Open in App

जम्मू, 15 अप्रैल जम्मू-कश्मीर सरकार ने 'दरबार स्थानांतरण' को स्थगित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशासनिक सचिवाल दोनों शहर श्रीनगर और जम्मू में कामकाज करेगा।

जम्मू की गर्मी और श्रीनगर की सर्दी से बचने के लिये 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने दरबार स्थानांतरण की परंपरा शुरू की थी। इसके तहत सर्दी के छह महीनों के दौरान जम्मू से जबकि गर्मी के छह महीने के दौरान श्रीनगर से प्रशासनिक कामकाज होता है।

दरबार स्थानांतरण और प्रशासनिक सचिवालय बदलने की प्रक्रिया के तहत अन्य कार्यालयों और राजभवन को 30 अप्रैल से एक मई के बीच बंद कर दिया जाता है। जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में 10 मई से फिर से कामकाज शुरू होता है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, ''जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि के चलते सरकार ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। कोविड के चलते दरबार स्थानांतरण को टाल दिया गया है। सचिवालय दोनों स्थानों, श्रीनगर और जम्मू से काम करेगा। ई-ऑफिस व्यवस्था के होने से कार्यालयों के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा।''

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 1,086 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,41,736 हो गई। पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,042 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब