लाइव न्यूज़ :

Dumka LS polls 2024: भाभी सीता सोरेन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे हेमंत सोरेन!, आखिर क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 4, 2024 17:26 IST

Dumka LS polls 2024: सीता सोरेन ने कहा कि सभी 14 सीट पर कमल खिलेगा और यह मेरा वादा है। झारखंड में 4 चरण में चुनाव है और मतगणना 4 जून को है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीता सोरेन भाजपा की प्रत्याशी हैं।हेमंत की भाभी और शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं।सीता सोरेन 19 मार्च को भाजपा में शामिल हुई थीं।

Dumka LS polls 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा कर दी है। हेमंत सोरेनदुमका से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस सीट से बीजेपी ने सीता सोरेन को टिकट दिया है। झारखंड में 14 लोकसभा सीट हैं और भाजपा ने सभी सीट पर प्रत्याशी उतार दिया है। महागठबंधन ने अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। झारखंड में 4 चरण में चुनाव है और मतगणना 4 जून को है। सीता सोरेन भाजपा की प्रत्याशी और हेमंत की भाभी और शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। सीता सोरेन 19 मार्च को भाजपा में शामिल हुई थीं। सीता ने कहा कि सभी 14 सीट पर कमल खिलेगा और यह मेरा वादा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बृहस्पतिवार को दुमका लोकसभा सीट के लिए शिकारीपाड़ा के अपने विधायक नलिन सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया । इसी के साथ उसने स्पष्ट किया कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संसदीय सीट (दुमका) से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं।

पार्टी ने टुंडी के अपने विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। एक झामुमो पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ पार्टी ने नलिन सोरेन को दुमका सीट तथा मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह सीट से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।’’ भाजपा पहले ही पूर्व झामुमो विधायक तथा हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को दुमका संसदीय (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर उतार चुकी है। भाजपा ने दो मार्च को अपने निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन को दुमका से फिर प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उसने उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली।

ताकि सीता सोरेन को वहां से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सके। सुनील सोरेन ने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था। सत्तारूढ़ झामुमो को झटका देते हुए तीन बार की विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गयी थीं। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि 2009 में पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु हो जाने के बाद ‘झामुमो ने उनकी उपेक्षा की’ तथा उन्हें ‘अलग-थलग’ कर दिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंडझारखंड लोकसभा चुनाव २०२४शिबू सोरेनहेमंत सोरेनRanchiदुमका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर