लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान जंग जैसे हालात की वजह से सभी डॉक्टरों को एक श्रेणी में रखा गया, उचित फैसला: अदालत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने अलग-अलग वरिष्ठता और विभागों वाले डॉक्टरों को कोविड प्रबंधन की जिम्मेदारियों के लिए एक श्रेणी में डालने के दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया तथा याचिकाकर्ता पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने कहा कि उस समय ‘जंग जैसे हालात’ होने पर यह कदम उठाया गया था।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 16 मई को जारी अधिसूचना ‘अस्थायी प्रकृति’ की है और कोविड-19 महामारी के कारण शहर में बने गंभीर हालात को देखते हुए विशुद्ध रूप से जनता की जरूरत के आधार पर जारी की गयी थी।

पीठ ने कहा कि उस समय सभी शिक्षक और गैर-शिक्षक चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल छात्रों को भी कोविड ड्यूटी पर लगाया गया था और इसलिए 16 मई का आदेश पूरी तरह उचित एवं निष्पक्ष था।

उसने कहा कि दिल्ली सरकार के पास शहर में गंभीर स्थिति होने पर 16 मई जैसा आदेश जारी करने का पूरी तरह अधिकार है।

हालांकि याचिकाकर्ता की वकील पायल बहल ने कहा कि उनके मुवक्किल कोविड ड्यूटी से किसी तरह की छूट नहीं मांग रहे।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि 16 मई का आदेश या अधिसूचना किसी के वरिष्ठता क्रम को प्रभावित नहीं करता और केवल कोविड-19 की ड्यूटियों के लिहाज से मानव श्रम के बेहतर प्रबंधन के लिए जारी किया गया था।

याचिकाकर्ता ने इस आधार पर आदेश को चुनौती दी थी कि उप राज्यपाल की सहमति के बिना इसे जारी किया गया जो कि 27 अप्रैल से प्रभाव में आए जीएनसीटीडी संशोधन अधिनियम के तहत जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे