लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘अम्फान’: कोलकाता के कुछ हिस्सों में परेशानी बरकरार, आवश्यक सेवाएं नहीं मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 26, 2020 17:26 IST

कोलकाता शहर के विभिन्न हिस्से चक्रवात ‘अम्फान’ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। इस बीच शहर में पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गयी है लेकिन आवश्यक सेवाएं उपलब्ध नहीं होने पर कुछ इलाके में लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेहाला के लोगों ने गर्मी बढ़ने के बीच पानी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।हुगली जिले के सेराफुली में कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने में सीईएससी की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कोलकाता: चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण कोलकाता शहर के विभिन्न हिस्सों में बुरी तरह प्रभावित पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गयी है लेकिन आवश्यक सेवाएं उपलब्ध नहीं होने पर कुछ इलाके में लोगों ने प्रदर्शन भी किया। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के सूत्रों के मुताबिक व्यवस्था बहाल करने का काम निरंतर चल रहा है और उम्मीद है कि आज रात या बुधवार सुबह तक गिरे हुए पेड़ों को सड़कों से हटा दिया जाएगा। 

केएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सीईएससी बिजली बहाल करने का काम कर रही है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि बुधवार सुबह तक बाकी इलाके में बिजली सेवा बहाल कर दी जाएगी। ’’ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित छह जिलों में 20 मई को आए चक्रवात के कारण लाखों लोग बेघर हो गए। निचले इलाकों में पानी भर गया और हजारों पेड़ उखड़ गए। शहर के कुछ हिस्सों में लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। गारिया और बेहाला में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क को बंद कर दिया और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। 

गारिया के एक निवासी ने बताया, ‘‘छह दिन बीत चुके हैं लेकिन हमारे इलाके में बिजली सेवा बहाल नहीं हुई है । हमें नहीं पता कि कब सेवा बहाल की जाएगी। ’’ लोगों ने आरोप लगाया कि कलकत्ता बिजली आपूर्ति निगम (सीईएससी) बिजली सेवा बहाल करने में कामयाब नहीं हो पाया है और स्थिति देखने के लिए कंपनी के एक भी अधिकारी इलाके में नहीं आए हैं । एक अन्य बाशिंदे ने बताया, ‘‘हमने स्थानीय प्रशासन और स्थानीय पुलिस थाने से संपर्क कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। लेकिन कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली। ’’ 

बेहाला के लोगों ने गर्मी बढ़ने के बीच पानी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हुगली जिले के सेराफुली में कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने में सीईएससी की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदद के अनुरोध के बाद राज्य में जरूरी आधारभूत संरचना और सेवाओं को बहाल करने के लिए शनिवार को कोलकाता और इसके पड़ोस के जिलों में सेना की तैनाती की गयी। दक्षिण और उत्तरी 24 परगना तथा पूर्वी मेदनीपुर जिले के कई इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो पायी है। 

टॅग्स :कोलकाताचक्रवाती तूफान अम्फानपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम