लाइव न्यूज़ :

कोरोना का खौफः दर्द-बुखार से तड़पती रही गर्भवती, अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती, बच्चे को जन्म देते ही महिला की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: April 24, 2020 10:35 IST

कोरोना का खौफ लोगों में ही नहीं अस्पतालों में भी इस कदर व्याप्त है कि जरूरतमंद को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जब कोरोना संदिग्ध बताकर मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना का खौफ लोगों में ही नहीं अस्पतालों में भी इस कदर व्याप्त है कि जरूरतमंद को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है।कोविड-19 महामारी फैलने के बाद ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जब कोरोना संदिग्ध बताकर मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई।

रायचूर। कोरोना का खौफ लोगों में ही नहीं अस्पतालों में भी इस कदर व्याप्त है कि जरूरतमंद को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जब कोरोना संदिग्ध बताकर मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई। ताजा मामला कर्नाटक के रायचूर का है, यहां एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी।

कर्नाटक के रायचूर की रहने वाली गर्भवती महिला को जब लेबर पेन शुरू हुआ तो उसे रायचूर जिले में मानवी तलिक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। उसे सिंधानुर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्साकर्मियों ने महिला की हालत नाजुक बताते हुए उसका प्राथमिक उपचार किया। गर्भवती के पिता ने बताया कि कुछ ही घंटों बाद यहां से भी महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। चिकित्साकर्मियों ने कहा कि महिला का तुरंत ऑपरेशन कर डिलेवरी करानी होगी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं है।

इसके बाद महिला को सिंधानुर जिले में स्थित वीरा गंगाधरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। महिला ने अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ती ही जा रही थी। हालत नाजुक होते देख महिला को रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के लिए रेफर कर दिया गया। रिम्स में भर्ती होने के बाद भी महिला का फीवर ठीक नहीं हुआ और 20 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

टीओआई के मुताबिक वीरा गंगाधरा अस्पताल की डॉक्टर अभिनेत्री पाटिल ने बताया कि महिला को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसका हिमोग्लोबीन लेवल जरूरत से ज्यादा कम था। दवा देने के बाद भी महिला का फीवर नहीं जा रहा था। महिला का मलेरिया और डेंगू का टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। कोविड-19 का भय होने के कारण महिला को रिम्स ले जाने के लिए कहा गया। जिले के चिकित्सा अधिकारी रामा कृष्णा ने कहा कि मामले को संज्ञान लिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे