लाइव न्यूज़ :

डीटीसी बस खरीद: गहलोत ने भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:24 IST

Open in App

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा एक हजार लो-फ्लोर बसों की खरीद से संबंधित मामले में उन पर मानहानि का आरोप लगाते हुए आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। मामले को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार पांडे के समक्ष सूचीबद्ध किया गया, जिन्होंने एक सितंबर के लिए मामले को स्थगित कर दिया क्योंकि शिकायत की भौतिक प्रति अदालत में पेश नहीं की गई थी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में परिवहन मंत्री गहलोत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुप्ता ने उन्हें बदनाम किया और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है, ‘‘आरोपी ने जानबूझकर, दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए, शिकायतकर्ता पर मौखिक और लिखित दोनों तरह से मानहानिकारक, निंदनीय, द्वेषपूर्ण, झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए हैं।’’ इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने बसों के लिए एक निविदा निकाली थी और तय प्रक्रिया के बाद इसे टाटा को दिया गया लेकिन इसके बावजूद तमाम तरह के आरोप लगाए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुप्ता ने शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर गहलोत के खिलाफ निराधार, द्वेषपूर्ण तथा मानहानिकारक बयान और अन्य सामग्री पोस्ट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिला धमकी भरा मेल, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी; आज है बजट की पेशी

भारतसाहित्य, संस्कृति और समृद्धि के उत्सव के साथ 14वें 'दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल 2026' का भव्य आगाज

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम