लाइव न्यूज़ :

डीएसजीएमसी ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन गैर-सिख निकाय को सौंपने पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान के उस फैसले पर आपत्ति जताई है जिसमें करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से लेकर एक गैर-सिख निकाय को सौंपा गया है।

कमेटी ने अपने पत्र में इस फैसले को गुरुद्वारा मामलों में एक सीधा हस्तक्षेप बताया और केन्द्रीय मंत्री से इसे तुरंत पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया है।

इसके अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर संयुक्त सचिव (एमईए) जे पी सिंह से भी मुलाकात की।

कमेटी ने कहा कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब एक ऐतिहासिक स्थल है जहां गुरु नानक देव जी ने अंतिम सांस ली थी। दुनियाभर के सिख समुदाय की भावनाएं इससे जुड़ी हुई है।

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर साहिब का प्रबंधन और रखरखाव का काम पीएसजीपीसी से लेकर एक गैर-सिख निकाय ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के तहत एक परियोजना प्रबंधन इकाई को स्थानांतरित कर दिया है।

भारत ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधन को एक अलग ट्रस्ट को सौंपे जाने के पाकिस्तान के फैसले को ‘‘अत्यधिक निंदनीय’’ करार देते हुए कहा कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि सिख समुदाय ने भारत को दिए प्रतिवेदन में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से गुरुद्वारा प्रबंधन एवं रखरखाव का काम एक गैर-सिख निकाय, ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ को सौंपने को लेकर चिंता व्यक्त की है।

दोनों देशों ने पिछले साल नवम्बर में पाकिस्तान में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा साहिब तक एक गलियारा खोल कर लोगों को जोड़ने का एक ऐतिहासिक कदम उठाया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?