लाइव न्यूज़ :

भारत-म्यांमा सीमा से लाया गया सात करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:52 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थ के तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर, भारत-म्यांमा सीमा इलाके से यहां लाए गए सात करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं । एनसीबी के जोनल निदेशक अमित घावटे ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि सटीक सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक को रोका और वाहन में लकड़ी के एक बक्से से ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाले मेथमफेटामाइन के आठ पैकेट बरामद किए। ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें कहा गया है कि नशीले पदार्थ को चेन्नई से दो लोग भारत-म्यांमा सीमा से यहां लाए थे। उन्हें भी पकड़ लिया गया है और उन्होंने मणिपुर स्थित मादक पदार्थ के तस्करों के जरिए म्यांमा से यह मादक पदार्थ खरीदने का जुर्म कबूल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

भारतकेरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

भारतदेश में 100 शीर्ष ड्रग माफिया सरगनाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू हुई : सरकार

भारतमादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली को नहीं मिली जमानत

भारतअदालत ने अभिनेता अरमान कोहली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह