लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान के अनेक इलाकों में बूंदाबांदी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:22 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्‍थान के अनेक इलाकों में शुक्रवार को बादल छाये रहे और बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्‍सों में अगले चौबीस घंटे में भी यही क्रम बना रहेगा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर. एस. शर्मा के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।

उन्होंने कहा कि जहां तक रात के न्‍यूनतम तापमान का सवाल है तो बीते चौबीस घंटे में यह गंगानगर में 10.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 10.4 डिग्री, चुरू में 12.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13.5 डिग्री तथा भीलवाड़ा में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने और कोटा तथा भरतपुर सम्भाग में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इसके अनुसार दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने के आसार है।

विभाग ने अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें