नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम की अनाउंसमेंट की है। इसमें लड़कियां या महिलाएं अप्लाई कर सकेंगी जो BE/B.TECH या M.TECH/ME की पढ़ाई में फर्स्ट ईयर में होंगी। अगर आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करती हैं और इसमें रुचि रखती हैं तो 31 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं।
यहां जानें DRDO स्कॉलरशिप की खास बातें
स्कीम - डीआरडीओ स्कॉलरशिप स्कीम 2020 (लड़कियों के लिए) DRDO Scholarship Scheme 2020 (for Girls)सालाना स्कॉलरशिप अमाउंट - 1,20,000 (अंडरग्रेजुएट के लिए), 1,86,000 (पोस्ट ग्रेजुएट के लिए)सीटों की संख्या - 30 (BE/B.TECH - 20, M.TECH/ME - 10)योग्यता - एयरोस्पेस/एविएशन/स्पेस और रॉकेट/एवियोनिक्स/एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech/B.Sc; M.E/M.Tech/M.Sc
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 19 जुलाई 2020ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 30 सितंबर 2020
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
स्कॉलरशिप स्कीम में अप्लाई ऑनलाइन करना है. इसके लिए कैंडिडेट को डीआरडीओ आरएसी (DRDO RAC) की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक https://rac.gov.in/index.php?lang=en&id=0 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है