लाइव न्यूज़ :

क्या पीएम बनना चाहते हैं बीजेपी के ये दिग्गज नेता, मोदी को करना चाहते हैं रिप्लेस?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 14:34 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के कुल 18 साल के इतिहास में रिकॉर्ड 15 साल से वहां की सत्ता संभाल रहे डॉ. रमन सिंह कहते हैं कि उन्हें राज्य में अभी बहुत काम करना है और फिलहाल उनके लिए दिल्ली दूर है. सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीनों कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट हैं और राज्य की जनता से उन्हें अगाध स्नेह मिल रहा है. हालांकि उनसे ऐसे सवाल पूछे जाने लगे हैं कि क्या वे पीएम बनने की रेस में हैं? क्योंकि हाल ही में उन्होंने ऐसे बयान दिए थे. जिससे उनमें और मोदी में प्रतियोगिता का भाव दिख रहा था.

उन्होंने कहा, ''फिलहाल मुझे लगता है कि दिल्ली दूर है. छत्तीसगढ़ में काम करके खुशी मिलती है और यहां बहुत काम करना है.''वह इन प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे कि राजनीतिक कॅरियर की अगली पारी में वह अपने लिए क्या भूमिका देखते हैं और क्या इसमें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए दिल्ली जाना शामिल होगा.

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं रमन सिंह

 

कुछ वर्गों में इस तरह की चर्चा है कि सिंह और कई राज्यों के दूसरे कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं को केंद्र में भेजा जा सकता है. सिंह 1980 के दशक में राजनीति में आए थे. मुख्यमंत्री बनने से पहले रमन सिंह तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे.

आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को फिर से सत्ता पर काबिज करने के लिए पूरी तरह प्रयास कर रहे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में जिस तरह का काम किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है, उसके आधार पर राज्य में 'सत्ता-समर्थक' लहर है.

मुख्यमंत्री के रूप में चौथे कार्यकाल में भी विजय की उम्मीद के साथ काम कर रहे सिंह ने कहा कि राज्य के चुनावों का लोकसभा चुनाव पर कुछ असर हो सकता है, लेकिन इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए जनमत संग्रह के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

टॅग्स :विधानसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीरमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत