लाइव न्यूज़ :

इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने को लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष, पार्टी महासचिव देशमुख ने दिया इस्तीफा

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2022 16:41 IST

महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के कारण देशमुख ने अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने इस्तीफे में देशमुख ने इसे कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी बताया हैवहीं AICC के सदस्य विश्वबंधु राय ने भी जताई नाराजगीसोनिया गांधी से पूछा, पार्टी इमरान प्रतापगढ़ी पर क्यों है इतना मेहरबान?

मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के महासचिव डॉ आशीषराव आर देशमुख ने पार्टी को झटका देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के कारण देशमुख ने अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा दिया है। देशमुख कांग्रेस से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। वहीं इमरान प्रतापगढ़ी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी नेता हैं। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि वे पार्टी के साथ आगे भी कार्य करना जारी रखेंगे। 

अपने इस्तीफे में महाराष्ट्र कांग्रेस के पदाधिकारी ने लिखा है कि इमरान प्रतापगढ़ी को यहां से राज्यसभा में भेजना पार्टी के लाभकारी नहीं होगा। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी बताया है। हालांकि अंत में उन्होंने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा है कि एक सच्चे कार्यकर्ता के नाते पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे और अपने वादों को निभाएंगे।

इसके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष) को राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र कोटे से भेजने पर नाराजगी जताई है। नेता ने सोनिया गांधी से यह पूछा है कि इमरान प्रतापगढ़ी पर पार्टी इतना मेहरबान क्यों है? क्या इनके मुशायरे में इतनी खूबी है कि पार्टी के अन्य नेताओं की अनदेखी की जाए?

विश्वबंधु राय ने भी इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बताया है। इस पत्र में उन्होंने सोनिया गांधी से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी के इस फैसले को मुस्लिम तुष्टिकरण की नजर से देख रही है। 

 

टॅग्स :कांग्रेसराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है