लाइव न्यूज़ :

WTO गए ब्रजेंद्र नवनीत, कई अधिकारी के तबादले, भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा है, 5 अन्य की नियुक्ति विदेश में

By भाषा | Updated: June 5, 2020 15:01 IST

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। पीएम के निजी सचिव अब विश्व बैंक में काम करेंगे। वजह यह है कि कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रजेंद्र नवनीत को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में राजदूत और भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नवनीत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में रह चुके हैं। टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपने को वाशिंगटन में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।

उनके अलावा ब्रजेंद्र नवनीत को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में राजदूत और भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नवनीत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में रह चुके हैं। टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। नवनीत तमिलनाडु कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह जुलाई, 2014 से सितंबर, 2019 के दौरान पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे चुके हैं।

ये नियुक्तियां इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ये संगठन विभिन्न व्यापार संबंधी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पांच और अधिकारियों को विदेशों में विभिन्न आर्थिक और व्यापार संबंधित पदों पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवि कोटा को वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मंत्री (आर्थिक) नियुक्त किया गया है। वह असम-मेघालय कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी लेखन ठक्कर को बीजिंग, चीन में भारतीय दूतावास में काउंसलर (आर्थिक) नियुक्त किया गया है। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के 200 बैच के अधिकारी एच अथेली को फिलिपींस के मनीला में एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार (निदेशक स्तर) नियुक्त किया गया है।

अनवर हुसैन शेख को डब्ल्यूटीओ में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर नियुक्त किया गया है। वह 2000 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं। इसी तरह एन अशोक कुमार को ब्रसल्स, बेल्जियम में भारतीय दूतावास में सलाहकार (उद्योग एवं इंजीनियरिंग) नियुक्त किया गया है। वह 2004 बैच के मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि इन सभी अधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का होगा। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहविश्व आर्थिक मंचसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम