लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के लोगों को सरकार के पदों पर नियुक्त न करें अथवा कार्रवाई के लिये तैयार रहें: कांग्रेस महासचिव

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:57 IST

कांग्रेस के विभिन्न नेताओं द्वारा हाल ही में दिये गये बयानों का उल्लेख किये बिना बाबरिया ने पार्टी के नेताओं को अनुशासन रहने की सलाह दी और कहा कि नहीं तो वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह ऐसे बयान जारी नहीं करें जो पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुछ अहम बयान दिए।दिग्विजय पर पर्दे के पीछे से कमलनाथ सरकार चलाने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को चेताया कि भाजपा के लोगों को सरकार के पदों पर नियुक्त नहीं करें अथवा कार्रवाई का सामना करने के लिये तैयार रहें। देश की अर्थव्यवस्था में मंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने के लिये आयोजित मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बाबरिया ने शुक्रवार को यह बात कही। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ हाल ही में दिए गए बयानों का जिक्र किए बिना कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे सावधानी से बयान दें अथवा पार्टी की अनुशसनात्मक कार्रवाई का सामना करने के लिये तैयार रहें। 

भोपाल के मानस भवन में आयोजित बैठक में बाबरिया ने कहा कि उन्हें पता चला है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक मंत्री द्वारा भाजपा नेता की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि मंत्री से इस संबंध में पूछताछ करने पर मंत्री ने बताया कि यह नियुक्ति जिला कांग्रेस समिति की सिफारिश पर की गयी। इस पर मंत्री से जिला कांग्रेस का सिफारिश वाला पत्र पेश करने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लम्बे संघर्ष की बाद प्रदेश में सत्ता हासिल की है। 

बाबरिया ने कहा कि ऐसे मंत्रियों को कैबिनेट के अगले फेरबदल में हटा दिया जायेगा। बाबरिया ने कहा कि वह इस मामले को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संज्ञान में लाएंगे। बाबरिया ने कहा कि पार्टी के सभी पद भोपाल के नेताओं को नहीं जाने चाहिये बल्कि प्रदेश के सभी नेताओं में समान रूप से इनका वितरण होना चाहिए। इस पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह भोपाल के नेता ही थे जिन्होंने भाजपा शासन के दौरान मुख्यमंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किये थे। 

कांग्रेस के विभिन्न नेताओं द्वारा हाल ही में दिये गये बयानों का उल्लेख किये बिना बाबरिया ने पार्टी के नेताओं को अनुशासन रहने की सलाह दी और कहा कि नहीं तो वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह ऐसे बयान जारी नहीं करें जो पार्टी के अनुशासन के खिलाफ हैं। 

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुछ अहम बयान दिए और दिग्विजय पर पर्दे के पीछे से कमलनाथ सरकार चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कुछ अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। इस बीच, इस कार्यक्रम की तस्वीरों में मध्यप्रदेश को गलत तरीके से लिखे जाने पर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। इसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस की बजाय ‘‘मध्यदेश कांग्रेस’’ लिखा गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया