भारत में सभी समुदायों के लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी अधिकारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 22, 2020 10:03 AM2020-02-22T10:03:14+5:302020-02-22T10:07:27+5:30

ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप अपनी सार्वजनिक और निजी टिप्पणी में लोकतंत्र की हमारी साझा परंपरा और स्वतंत्रता की स्वतंत्रता के बारे में बात करेंगे। वह विशेष रूप से धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को उठाएंगे जो ट्रंप प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।''

Donald Trump to raise issue of equal religious freedom for all communities in India: US official | भारत में सभी समुदायों के लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा भी उठाएंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा भी उठाएंगे। यह जानकारी ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। वह दो दिन की भारत यात्रा पर होंगे। ट्रंप की भारत यात्रा को जानकार उनका चुनावी दांव कह रहे हैं क्योंकि अमेरिकी में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के मतदाता हैं, जिन्हें लुभाने का प्रयास ट्रंप कर रहे हैं, वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस यात्रा के बारे में कहा है कि भारत के साथ एक बहुत बड़ा व्यापार समझौता करेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के साथ उनके कुछ महत्वपूर्ण मंत्री और अधिकारी भी भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौरान बढ़ती व्यापार बाधाओं और शुल्कों पर बात करेंगे लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में रहने वाले सभी समुदायों के लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता की बात भी करेंगे और भारत और पाकिस्तान से कहेंगे कि वे अपने मतभेदों को द्विपक्षीय रूप से हल करें।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप अपनी सार्वजनिक और निजी टिप्पणी में लोकतंत्र की हमारी साझा परंपरा और स्वतंत्रता की स्वतंत्रता के बारे में बात करेंगे। वह विशेष रूप से धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को उठाएंगे जो ट्रंप प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।''

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी भारत आ रहा है। जिसमें उनकी पत्नी यानी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेद कुशनर शामिल हैं। भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।

Web Title: Donald Trump to raise issue of equal religious freedom for all communities in India: US official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे