डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आईं उनकी बेटी इवांका ने रिपीट की अपनी ड्रेस, इस मौके पर पहन चुकी हैं पहले भी, जानें इसकी कीमत

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 24, 2020 02:35 PM2020-02-24T14:35:11+5:302020-02-24T14:35:11+5:30

इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर पहले दिन फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई। इसे रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कहा जा रहा है, जिसे प्रोएंजा शोलर ब्रैंड ने डिजाइन किया है।

Donald Trump daughter Ivanka repeats her floral dress in India Visit, know its price | डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आईं उनकी बेटी इवांका ने रिपीट की अपनी ड्रेस, इस मौके पर पहन चुकी हैं पहले भी, जानें इसकी कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप। (Image Courtesy: Reuters)

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी भारत की यात्रा पर आया है, जिसमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हैं। भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने जो पोशाक पहनी है, उसे उन्होंने दोहराया है। यानी वो यह पोशाक पहले भी पहन चुकी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका परिवार भी भारत की यात्रा पर आया है, जिसमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हैं। चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका परिवार बेहद खास मेहमान हैं, इसलिए उनकी हर गतिविधि पर लोगों और मीडिया का ध्यान है। 

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने जो पोशाक पहनी है, उसे उन्होंने दोहराया है। यानी वो यह पोशाक पहले भी पहन चुकी हैं। इसका मतलब साफ है कि जब कोई हस्ती ऐसा करती है तो इसका मतलब है कि वह अपनी चीज से बेहद लगाव रखते हैं और उसे किसी खास उत्सव पर इस्तेमाल करना चाहती है। इससे साबित होता है कि ट्रंप और उनके परिवार के लिए भारत यात्रा के क्या अहम मायने हैं। 

इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर पहले दिन फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई। इसे रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कहा जा रहा है, जिसे प्रोएंजा शोलर ब्रैंड ने डिजाइन किया है। इससे पहले इवांका ट्रंप ने यह ड्रेस पिछले साल सितंबर में अर्जेंटीना में पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत भारतीय करेंसी अनुसार करीब एक लाख 71 हजार रुपये है।

बता दें कि इवांका ट्रंप के पति जारेद कुशनर भी भारत आए हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रियों और अधिकारियों वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी भारत आई हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका परिवार अहमदाबाद से आज ही आगरा के लिए रवाना होगा। ट्रंप आगरा में ताजमहल देखने जाएंगे।
 

Web Title: Donald Trump daughter Ivanka repeats her floral dress in India Visit, know its price

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे