लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कुत्तों और बंदरों का आतंक, दो दिन में बच्चे समेत 40 लोगों को बनाया अपना शिकार 

By भाषा | Updated: July 26, 2019 13:48 IST

जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोसीकलां के बिहारीपुरा निवासी दिनेश कुमार गौड़का का सात वर्षीय पुत्र यश शेरगढ़ रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर में पहली कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद ताऊ लोकेश के साथ घर लौट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो दिनों में 40 लोग कुत्ते और बंदरों का शिकार बन चुके हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. स्वतंत्र सक्सेना ने बताया कि गर्मी में कुत्तों, बंदरों के शिकार हुए लोगों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसीकलां कस्बे में एक हिंसक कुत्ते ने स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे पहली कक्षा के छात्र पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। यहां पिछले दो दिनों में 40 लोग कुत्ते और बंदरों का शिकार बन चुके हैं। जब तक लोग कुत्ते को वहां से भगा पाते तो उसने तुरंत ही एक शिक्षिका को भी शिकार बना डाला। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोसीकलां के बिहारीपुरा निवासी दिनेश कुमार गौड़का का सात वर्षीय पुत्र यश शेरगढ़ रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर में पहली कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद ताऊ लोकेश के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचा तो पहले से वहां बैठे कुत्ते ने यश के ऊपर हमला बोल दिया।

कुत्ते ने उसके पैर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाद में वहां से गुजर रही एक शिक्षिका को भी कुत्ते ने काट लिया। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. स्वतंत्र सक्सेना ने बताया कि गर्मी में कुत्तों, बंदरों के शिकार हुए लोगों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले दो दिनों में कुत्तों और बंदरों के शिकार बने करीब 40 मरीज पहुंच चुके हैं, जिन्हें रेबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए गए हैं।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं