लाइव न्यूज़ :

क्या चिकन खाने से फैलता है ओमिक्रोन, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 22:46 IST

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर एक अफवाह फैल रही है कि चिकन खाने से ओमिक्रोन वायरस मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर रहा है। वैज्ञानिक दावे के मुताबिक यह पूरी तरह से गलत है।

Open in App
ठळक मुद्देअफवाह के मुताबिक पोल्ट्री फार्म में पलने वाले चिकन को खाने से ओमिक्रोन का संक्रमण हो रहा हैविश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पके मांस को खाने से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होता हैकोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, हाथों को धुलना और भीड़ में जाने से बचना चाहिए 

दिल्ली: कोरोना महामारी से इंसान की जिंदगी इतनी खौफजदा हो चुकी है कि लोग कई तरह की बातों या अफवाहों पर आंख बंद करके पर भरोसा कर लेते हैं और वह भी यह जाने बिना कि उन बातों में सच्चाई है भी या नहीं।  कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले में भी ऐसी ही एक झूठी अफवाह फैली है कि चिकेन खाने से खतरनाक वायरस शरीर में प्रवेश कर रहा है। 

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन वैसे तो अब तक ज्यादा जानलेवा साबित नहीं हुआ है, लेकिन बीते सोमवार को आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने जिस तरह से आगामी 15 फरवरी तक कोरोना के पीक आने की बात कही है। उससे इस खौफनाक महामारी का भय लोगों के चेहरों पर साफ देखा जा सकता है। 

वहीं अब कोरोना के इसी नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर एक अफवाह फैली है कि चिकन खाने से ओमिक्रोन मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर रहा है। जिससे कई इलाकों में दहशत का महौल है।

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म  में पलने वाले चिकन को खाने से ओमिक्रोन का संक्रमण हो रहा है और इस एक झूठी अफवाह के कारण लोगों ने अपने खाने से चिकन को दूर कर दिया। 

लेकिन इस अफवाह से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अगर मांस को अच्छे से पका कर खाया जाता है तो उसमें किसी भी तरह के संक्रमण की गुंजाइश न के बराबर होती है और कोरोना संक्रमण के मामले में चिकन से संक्रमण की बात कहीं से भी प्रमाणित नहीं हुई है।

वहीं भारतीय विशेषज्ञों की इस मामले में एकदम स्पष्ट राय है कि चिकन खाने से कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का कोई खतरा नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छे तरह से पके हुए खाने में किसी भी तरह के वायरस के जिंदा होने की उम्मीद बहुत कम होती है। इसलिए चिकन खाने से ओमिक्रोन फैलने की बात एकदम कोरी अफवाह मात्र है। 

विशेषज्ञों की सलाह है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंसान को सामाजिक दूरी बनाकर रहना चाहिए। इसके अलावा हाथों को बार-बार धुलना चाहिए और भीड़भाड़ भरी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसCoronaवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए