लाइव न्यूज़ :

Doctor's Strike : डॉक्टरों की हड़ताल पर राज्यपाल ने सीएम ममता को किया फोन, लेकिन नहीं मिला जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 20:49 IST

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से शुरू हुई राजनीतिक लड़ाई अब नया रूप अख्तियार करती जा रही है। जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से मेडकल एसोसिएशन में गुस्सा है जिसका असर दिल्ली और मुंबई तक देखने को मिल रहा है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से मेडकल एसोसिएशन में गुस्सा है जिसका असर दिल्ली और मुंबई तक देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार दोपहर दो बजे तक काम पर लौटने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी को नहीं माना और कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों पर बरसते हुए विपक्षी भाजपा और माकपा पर उन्हें भड़काने तथा मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। पढ़िए, इस मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स...

14 Jun, 19 08:48 PM

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी किया फोन, लेकिन नहीं मिला जवाब

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा है, 'सीएम ममता बनर्जी से मैंने संपर्क करने की कोशिश की, उनको फोन कॉल किया। अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर वह मुझे कॉल करती हैं तो इस मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे।'

14 Jun, 19 07:08 PM

डॉक्टरों की हड़ताल के पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा खत

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल के पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी को खत लिखा है। उन्होंने मामला सुलझाने के लिए निजी तौर पर हस्तक्षेप का आग्रह किया है। 

14 Jun, 19 04:55 PM

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगे: हड़ताली डॉक्टर

पश्चिम बंगाल में हड़ताली डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने के लिए छह शर्तें रखी। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगना भी शामिल।

14 Jun, 19 01:09 PM

पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर बैठे कई डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा 

पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों में से कई ने बड़ा कदम उठाते हुए इस्तीफा दे दिया है। वो जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मार-पीट का विरोध कर रहे हैं। 

14 Jun, 19 02:15 PM

कोलकाता हाईकोर्ट का इनकार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने के लिए अंतरिम आदेश देने से इनकार कर पश्चिम बंगाल सरकार से कहा, डॉक्टरों को वापस काम पर आने के लिए मनाए।

14 Jun, 19 11:44 AM

केरलः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने त्रिवेंद्रम में प्रदर्शन किया

केरलः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने त्रिवेंद्रम में प्रदर्शन किया। वो बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई का विरोध कर रहे हैं।

14 Jun, 19 10:56 AM

रायपुर के डॉ भीमराव आम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगाए।

रायपुर के डॉ भीमराव आम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगाए। देखिए वीडियो...

14 Jun, 19 10:46 AM

नागपुर में भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन

14 Jun, 19 10:10 AM

एनआरएस मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के छात्र डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को लेकर धरने पर बैठे हैं।

कोलकाता: एनआरएस मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के छात्र डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को लेकर धरने पर बैठे हैं।

14 Jun, 19 09:56 AM

मुंबई में भी हड़ताल का असर

मुंबई में भी डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। मुंबई के डॉक्टरों का कहना है कि वह साइलेंट प्रोटेस्ट करेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

14 Jun, 19 09:49 AM

एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

राष्ट्रीय राजधानी में कई निजी एवं सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है जिससे सेवाओं के प्रभावित होने का अंदेशा है. राष्ट्रीय राजधानी स्थित एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टियां बांधकर काम किया.

14 Jun, 19 09:48 AM

बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज का नजारा

टॅग्स :पश्चिम बंगालडॉक्टरों की हड़तालएम्समुंबईममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे