लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के डॉक्टर बंधुओं ने सिंघु सीमा पर मुफ्त चिकित्सा शिविर स्थापित किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:30 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), पांच दिसंबर हरियाणा में सिरसा जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो डॉक्टर बंधु तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं ।

चिकित्सक बंधुओं सुखविंदर सिंह बराड़ एवं रमनजीत सिंह बराड़ ने अपने चिकित्सक मित्रों की मदद से सिंघु सीमा पर एक चिकित्सा शिविर स्थापित किया है। दोनों भाई चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करते हैं।

सुखविंदर ने फोन पर बताया, ‘‘हम लोग हर दिन करीब 1500 लोगों का इलाज कर रहे हैं।’’

शिविर में उनके पास कई दवाइयां हैं जिनसे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है।

सुखविंदर ने कहा, ‘‘अधिकतर लोग तनाव, जोड़ों में दर्द, डायरिया एवं कब्ज जैसे शिकायतें लेकर आते हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसे बुजुर्ग भी हमसे संपर्क कर रहे हैं जिनकी दवाइयां समाप्त हो गयी हैं ।’’

सुखविंदर ने कहा कि 10 से 15 लोगों की टीम शिविर में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और इसी से उन्हें लोगों की सेवा करने की प्रेरणा मिली ।

कुछ धार्मिक एवं सामाजिक संगठन तथा स्थानीय लोग भी उन्हें दवाइयां मुहैया करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस