लाइव न्यूज़ :

CAPF कर्मियों को फौजी वर्दी न पहनने दें, सेना ने रक्षा मंत्रालय से कहा, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 15:41 IST

सैन्य सूत्रों के अनुसार यह पत्र सोमवार को लिखा गया जब राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनस्थलों पर दिल्ली पुलिस के साथ तैनात किये गये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कुछ कर्मी फौजी वर्दी में नजर आये।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को फौजी वर्दी पहनने से परहेज करना चाहिए।सीएपीएफ और राज्य पुलिस बल फौजी वर्दी पहनने लगे हैं जो भारतीय फौजियों द्वारा पहने जाने वाली वर्दी से महज थोड़ी भिन्न नजर आती हैं।

सेना ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है कि देश में कानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किये गये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को फौजी वर्दी पहनने से परहेज करना चाहिए।

क्योंकि लोग गलतफहमी में कुछ और समझ बैठते हैं और यह उसकी (सेना की) छवि पर बुरा असर डाल सकता है एवं राष्ट्रहित के लिए घातक साबित हो सकता है। सैन्य सूत्रों के अनुसार यह पत्र सोमवार को लिखा गया जब राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनस्थलों पर दिल्ली पुलिस के साथ तैनात किये गये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कुछ कर्मी फौजी वर्दी में नजर आये।

सूत्रों ने कहा कि कालांतर में सीएपीएफ और राज्य पुलिस बल फौजी वर्दी पहनने लगे हैं जो भारतीय फौजियों द्वारा पहने जाने वाली वर्दी से महज थोड़ी भिन्न नजर आती हैं। पत्र में कहा गया है कि इस मामूली फर्क को ज्यादातर नागरिक नहीं समझ पाते हैं और वे शहरों एवं कस्बों में सुरक्षा ड्यूटी, वीआईपी एस्कार्टिंग, पुलिस ड्यूटी आदि में ऐसी वर्दी पहनकर तैनात कर्मी को फौजी मान बैठते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीराजनाथ सिंहसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया