लाइव न्यूज़ :

डीएनए अखबार का प्रकाशन बंद, अब डिजिटल पर ध्यान देगी

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:38 IST

डीएनए में संपादक की आरे से पहले पृष्ठ पर लिखे नोट में कहा गया है कि प्रिंट और डिजिटल पाठकों में दोहराव हो रहा हैं। हमारे पाठक विशेषरूप से युवा वर्ग प्रिंट के बजाय मोबाइल फोन पर खबरें पढ़ना चाहते हैं। नोट में कहा गया है कि हम नहीं बदल रहे हैं सिर्फ माध्यम बदलेगा।

Open in App

डेली न्यूज एंड एनालिसिस (डीएनए) ने बृहस्पतिवार से अपने प्रिंट संस्करण को बंद करने की घोषणा की है। अपनी मूल कंपनी जी समूह के समक्ष नकदी संकट के बीच डीएनए ने यह कदम उठाया है। डीएनए ने कहा है कि वह अब डिजिटल संस्करण पर ध्यान देगी।

इसकी एक और वजह पाठकों की पढ़ने की प्राथमिकता में बदलाव आना भी है। डीएनए का प्रकाशन 14 साल पहले शुरू हुआ था। सुबह के इस अखबार का दिल्ली और अन्य केंद्रों से प्रकाशन पहले ही बंद हो चुका है। जी समूह के सुभाष चंद्रा की अगुवाई वाले एस्सल ग्रुप के स्वामित्व वाले ब्रॉडशीट अखबार ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद से डीएनए का आखिरी संस्करण बृहस्पतिवार को आएगा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रा परिवार वित्तीय दिक्कतों से जूझ रहा है। समूह के कुछ व्यावसायिक दांव सफल नहीं हुए हैं। समूह को नकदी संकट की वजह से कर्ज चुकाने में दिक्कत आ रही है। ऋणदाता प्रवर्तकों द्वारा गिरवी रखे गए शेयर बेच रहे हैं। प्रवर्तकों की 90 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी है। समूह ने हालांकि मार्च से अब तक 6,500 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया है, पर अब भी उसके ऊपर 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है।

डीएनए में संपादक की आरे से पहले पृष्ठ पर लिखे नोट में कहा गया है कि प्रिंट और डिजिटल पाठकों में दोहराव हो रहा हैं। हमारे पाठक विशेषरूप से युवा वर्ग प्रिंट के बजाय मोबाइल फोन पर खबरें पढ़ना चाहते हैं। नोट में कहा गया है कि हम नहीं बदल रहे हैं सिर्फ माध्यम बदलेगा। नोट में कहा गया है कि डीएनए अब डिजिटल हो रहा है। इसमें नए और चुनौतीपूर्ण दौर में पाठकों का समर्थन मांगा गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों