लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने हिंदी नहीं सीखने देकर तमिलनाडु को अलग थलग किया : भाजपा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:01 IST

Open in App

चेन्नई, 19 नवम्बर भाजपा की राष्ट्रीय महिला इकाई की प्रमुख वी श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि द्रमुक ने हिंदी नहीं सीखने देकर तमिलनाडु को अलग-थलग किया।

श्रीनिवासन ने कहा कि दिग्गज तमिल महिलाएं उनकी पार्टी द्वारा उत्तर भारत में लोकप्रिय होंगी।

उन्होंने दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद एक ट्वीट में कहा कि उनकी पार्टी ‘‘एकमात्र पार्टी है, जहां एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता केवल गुण के आधार पर शीर्ष राजनीतिक पद तक पहुंच सकता है।’’

वी श्रीनिवासन 1980 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ थीं, बाद में भाजपा में शामिल हो गईं और पार्टी की राज्य इकाई में उपाध्यक्ष और महासचिव सहित विभिन्न पदों पर रहीं।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से तमिल और अंग्रेजी में किये गए ट्वीट में आरोप लगाया कि वह द्रमुक थी जिसने तमिलनाडु में हिंदी नहीं सीखने दी और इस तरह राज्य को राष्ट्रीय मुख्यधारा से अलग थलग कर दिया।

उन्होंने ‘‘तमिलनाडु की बहादुर महिलाओं के गौरव’’ को हिंदी भाषा में उत्तर भारत में ले जाने का संकल्प जताया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु प्रभारी सी टी रवि ने एक ट्वीट करके वी. श्रीनिवासन को विनम्र और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए उनकी सराहना की और उनकी सफलता की कामना की।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान मुरुगन इस चुनौतीपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी के निर्वहन में उनका मार्गदर्शन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'