DMK प्रमुख स्टालिन, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम की सुरक्षा वापस, स्पीकर ओम बिरला को सीआरपीएफ से मिली Z सुरक्षा

By भाषा | Published: January 9, 2020 07:56 PM2020-01-09T19:56:14+5:302020-01-09T19:56:14+5:30

अधिकारियों ने बताया कि पनीरसेल्वम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की छोटा वाई प्लस कवर जबकि स्टालिन को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसे मंजूरी दिये जाने के बाद इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा सूची से हटाने का निर्णय किया गया।

DMK chief Stalin, Tamil Nadu Deputy Chief Minister Panneerselvam's security back, Speaker Om Birla gets Z security from CRPF | DMK प्रमुख स्टालिन, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम की सुरक्षा वापस, स्पीकर ओम बिरला को सीआरपीएफ से मिली Z सुरक्षा

सरकार ने लोसकभा अध्यक्ष ओम बिरला को सीआरपीएफ से जेड सुरक्षा प्रदान की गई है।

Highlightsतमिलनाडु के इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो कर रहे थे।अधिकारियों ने यद्यपि कहा कि केंद्रीय सुरक्षा औपचारिक रूप से तब वापस ली जाएगी।

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक नेता एम के स्टालिन की केंद्रीय सुरक्षा हटा ली है। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। इस बीच सरकार ने लोसकभा अध्यक्ष ओम बिरला को सीआरपीएफ से जेड सुरक्षा प्रदान की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पनीरसेल्वम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की छोटा वाई प्लस कवर जबकि स्टालिन को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसे मंजूरी दिये जाने के बाद इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा सूची से हटाने का निर्णय किया गया।

तमिलनाडु के इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो कर रहे थे। अधिकारियों ने यद्यपि कहा कि केंद्रीय सुरक्षा औपचारिक रूप से तब वापस ली जाएगी जब राज्य पुलिस इनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी। 

Web Title: DMK chief Stalin, Tamil Nadu Deputy Chief Minister Panneerselvam's security back, Speaker Om Birla gets Z security from CRPF

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे