लाइव न्यूज़ :

द्रमुक उम्मीदवार अब्दुल्ला राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:31 IST

Open in App

द्रमुक के उम्मीदवार एम. मोहम्मद अब्दुल्ला शुक्रवार को तमिलनाडु से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुन लिए गए। यह सीट अन्नाद्रमुक सदस्य ए. मोहम्मदजान के निधन के कारण खाली हुई थी। इस चुनाव के साथ ही राज्यसभा में द्रमुक के सदस्यों की संख्या आठ हो जाएगी जबकि अन्नाद्रमुक के सदस्यों की संख्या छह रह जाएगी, जिसमें पुडुचेरी से इसके राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं। तमिलनाडु के पदुकोट्टई के रहने वाले अब्दुल्ला किसी राजनीतिक दल से नामांकन करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे और केवल उनका ही नामांकन पत्र वैध पाया गया था और अधिकारियों ने इसे स्वीकार किया। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। अगर तीनों उम्मीदवार चुनाव लड़ते भी तो द्रमुक आसानी से इस सीट पर जीत दर्ज कर लेता क्योंकि 234 सदस्यीय विधानसभा में इसके विधायकों की संख्या 159 है। अन्नाद्रमुक के जहां 66 विधायक हैं वहीं इसके सहयोगी भाजपा एवं पीएमके के क्रमश: चार एवं पांच विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर