लाइव न्यूज़ :

भावुक हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कांग्रेस के बड़े नेताओं को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 13:35 IST

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसान जीत पर भावुक हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसान जीत पर भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि हम अपना अगला कदम कांग्रेस कार्यालय में तय करेंगे।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, राज्य की 224 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 128 पर, जबकि भाजपा 66 पर आगे है। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसान जीत पर भावुक हो गए।

एएनआई द्वारा साझा वीडियो में शिवकुमार कह रहे हैं, "मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आश्वासन दिया था कि मैं कर्नाटक के लिए अपना करूंगा। सोनिया गांधी का जेल में मुझसे मिलने आना मैं नहीं भूल सकता। कांग्रेस कार्यालय हमारा मंदिर है। हम अपना अगला कदम कांग्रेस कार्यालय में तय करेंगे। मैं सिद्धारमैया सहित अपने राज्य के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।"

कर्नाटक चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता जनार्दन की जीत है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे सभी नेताओं ने एकजुट होकर काम किया और लोगों ने हमारी 'गारंटी' के लिए वोट दिया। कर्नाटक में कांग्रेस मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भाजपा के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो