लाइव न्यूज़ :

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दिवाली, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिबंध के चलते पटाखों की कम सुनाई दी गूंज

By भाषा | Updated: October 28, 2019 06:06 IST

दिवाली पर इस बार परंपरा के अनुसार पाकिस्तान से पंजाब में लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और लोगों से अपील की कि जरूरतमंद और कम भाग्यशाली लोगों के जीवन में प्रेम, जिम्मेदारी और साझेदारी से खुशी लाने का प्रयास करें।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में रविवार को हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया। इमारतों को रंगीन रोशनी की लड़ियों से सजाया गया और लोगों ने घरों के सामने और छतों पर मिट्टी के दिये जलाए। उच्चतम न्यायालय की ओर से प्रतिबंध की वजह से पटाखों की गूंज अपेक्षाकृत कम सुनाई दी। दिवाली के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार दिए, मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और एक दूसरे को बधाई दी।

पूरे देश में रविवार को हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया। इमारतों को रंगीन रोशनी की लड़ियों से सजाया गया और लोगों ने घरों के सामने और छतों पर मिट्टी के दिये जलाए। हालांकि, उच्चतम न्यायालय की ओर से प्रतिबंध की वजह से पटाखों की गूंज अपेक्षाकृत कम सुनाई दी। दिवाली के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार दिए, मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और एक दूसरे को बधाई दी। वहीं एक दूसरे को बधाई देने के लिए लोगों ने आभासी माध्यम का भी सहारा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार परंपरा के अनुसार पाकिस्तान से पंजाब में लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और लोगों से अपील की कि जरूरतमंद और कम भाग्यशाली लोगों के जीवन में प्रेम, जिम्मेदारी और साझेदारी से खुशी लाने का प्रयास करें।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी लोगों को दिवाली की शुभकानाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामना की कि इस त्योहार पर लोगों के संपन्न एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। दिवाली के मौके पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर रोशनी से जगमगा गया। इस बार यहां पर पारंपरिक दियों के स्थान पर विशेष बत्तियां लगाई गई हैं। दिवाली के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर आए और पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर अकाल तख्त के दर्शन किए।

स्वर्ण मंदिर के आसपास शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कार्यबल को तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। पिछले साल की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाया। इस बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दिवाली मनाई।

उन्होंने सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार को फैसला लेने में सक्षम बनाता है जिसे असंभव माना जाता था। मोदी ने कहा कि हर कोई दिवाली अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है और वह भी अपने परिवार सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए आए हैं।

सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ करीब दो घंटे रहे मोदी सैन्य जैकेट पहने हुए थे और उन्होंने सैनिकों को शुभकमानाएं दी और मिठाई बांटी। दिल्ली के कई इलाकों में उच्चतम न्यायालय की ओर से तय समय से पहले ही पटाखे जलाये गए। तमिलनाडु में दिवाली के अवसर पर लोगों ने विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए।

इनमें मशहूर मदुरै स्थित मीनाक्षी मंदिर, तिरुचरापल्ली स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर और कांचीपुरम स्थित कमाक्षी मंदिर प्रमुख हैं। पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में काली पूजा की धूम रही। लोग सुबह से ही आशीर्वाद लेने के लिए काली मंदिरों में कतारबद्ध दिखायी दिए। तारापीठ, कल्याणेश्वरी, दक्षिणेश्वर, कालीघाट और कंकालीटाला काली मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर भी कालीपूजा का आयोजन किया गया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ पत्नी सहित ममता के घर गए। अन्य हस्तियां भी ममता के घर आयोजित पूजा में शामिल हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर स्थित एक अनाथालय में दिवाली का त्योहार मनाया। देश के दूसरे हिस्सों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रकाश का पर्व मनाया गया। 

टॅग्स :दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां