लाइव न्यूज़ :

जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के दर के आधार पर होगी जिलाधिकारियों की रैकिंग : चौहान

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:35 IST

Open in App

भोपाल, 21 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि जिलों में संक्रमण की दर के आधार पर राज्य में सभी जिलाधिकारियों की रैंकिग की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से मंगलवार शाम को जिला कलेक्टरों को वर्चुअली संबोधित करते हुए उक्त बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण के मामले अधिक है, वहाँ तत्काल किल कोरोना अभियान-2 आरंभ किया जाए और गृह-पृथकवास तथा कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश की जाए।

उन्होंने कहा कि हल्के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी जाँच, आवश्यक उपचार और पृथक-वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चौहान ने कहा, ‘‘गृह-पृथकवास की उचित व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में लोगों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाए। इन केन्द्रों पर डॉक्टरों की विजिट, पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों, चाय, नाश्ता, भोजन आदि की उचित व्यवस्था हो ताकि लोगों का ऐसे केन्द्रों पर विश्वास बने। इन केन्द्रों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जरुरत होने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल ले जाया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन देने के लिए जिला कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर द्वारा उपयुक्त व्यवस्था करना आवश्यक है।

चौहान ने कहा कि कुंभ से लौटने वाले व्यक्तियों तथा अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों के पृथक-वास के लिए गाँवों में पंचायत भवन, स्कूल भवन आदि में भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से स्वयं को, अपने गाँव और शहर को बचाने के लिए आवश्यक है कि जनता कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए क्योंकि तभी संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण की दर में मंगलवार को कमी आयी है। सोमवार को यह 25.3 प्रतिशत थी, जो मंगलवार को घटकर 24.8 प्रतिशत रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'