लाइव न्यूज़ :

मप्र में भाजपा विधायक के जन्म दिन समारोह में विवाद, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:32 IST

Open in App

दमोह, (मप्र) छह मार्च मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा के एक विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में कथित तौर विवाद होने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान अरविंद जैन (30) और जोगेन्द्र सिंह (30) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक सिंह की मौत गोली लगने से हुई, जबकि जैन को कुछ लोगों ने पत्थर और डंडे से पीटकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात विधायक धमेन्द्र लोधी के जन्म दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जैन और सिंह के बीच कथित तौर पर एक विवाद हुआ था।

बताया जाता है कि जैन विधायक प्रतिनिध थे, जबकि सिंह अतिथि शिक्षक थे।

एसपी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त जबेरा से विधायक लोधी मौके पर मौजूद नहीं थे।

वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने जिले में आपराधिक घटनाओं की वृद्धि के लिये पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है।

टंडन ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है, जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रविवार की यहां की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रदेश भाजपा सचिव राजनीश अग्रवाल ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'