लाइव न्यूज़ :

दलित छात्रों से भेदभाव : बसपा नेता का जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप, डीएम ने किया इंकार

By भाषा | Updated: August 30, 2019 15:20 IST

मदन राम का आरोप है कि प्रतिनिधिमंडल जब विद्यालय में था, तब जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत भी वहां पहुंचे थे। बसपा नेता का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनसे अभद्रता की है । इस बीच दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदलित छात्रों के साथ भेदभाव की जांच में लीपापोती का व जिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने भेदभाव के आरोप को निराधार करार देते हुए मामले की गहराई से जांच के आदेश दिये।

बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्रों से भेदभाव के आरोप की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी ने किसी तरह की अभद्रता करने से इंकार किया है। बसपा समन्वयक मदन राम ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को वह पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रकरण की जांच के लिए रामपुर स्थित विद्यालय को गये थे।

मदन राम का आरोप है कि प्रतिनिधिमंडल जब विद्यालय में था, तब जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत भी वहां पहुंचे थे। बसपा नेता का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनसे अभद्रता की है । इस बीच दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है। मदन राम ने प्रशासन पर दलित छात्रों के साथ भेदभाव की जांच में लीपापोती का व जिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

जिलाधिकारी ने किसी तरह की अभद्रता करने से साफ इंकार किया। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो में मध्याह्न भोजन योजना के तहत दिया जाने वाला भोजन दलित बच्चों के साथ बैठ कर खाने को लेकर कथित भेदभाव नजर आ रहा था।

हालांकि जिलाधिकारी ने भेदभाव के आरोप को निराधार करार देते हुए मामले की गहराई से जांच के आदेश दिये। वायरल वीडियो में बलिया नगर के रामपुर का प्राथमिक विद्यालय दिख रहा है, जहां सामान्य वर्ग के बच्चे दलित बच्चों के साथ भोजन नहीं करते हैं और दलित बच्चे स्कूल से मध्याह्न भोजन में मिलने वाली थाली में भोजन नहीं करते।

दलित बच्चे थाली अपने घर से लेकर आते हैं। वीडियो में मध्याह्न भोजन दलित बच्चे अलग बैठकर करते दिखाई दे रहे हैं। मायावती ने इस प्रकरण पर गुरुवार को ट्वीट किया था ''उप्र के बलिया जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर अति-दुःखद व अति-निन्दनीय।''

उन्होंने कहा, ''बीएसपी की माँग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले व इसकी पुनरावृति न हो।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमायावतीयोगी आदित्यनाथबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे